विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। बिशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत संध्या-बंजारी रोड स्थित रानीबगीचा निवासी समाजसेवी विश्वनाथ साह (65) नहीं रहे। बीते 9 जनवरी को गढवा-मेराल मेन रोड पर गढ़वा की तरफ से आ रही अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गए थे। आनन-फानन में आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेराल में भर्ती कराया था। चिकित्सों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया था।
सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज करने के बाद बताया कि इनके माथे में गंभीर चोट है। इनके और भी बेहतर इलाज की जरूरत है। इसके बाद परिजन विश्वनाथ साह को बेहतर इलाज के लिए बनारस ले गए। वहां इलाज के दौरान 13 जनवरी को की मृत्यु हो गई। वे अपने पीछे दो पुत्र, पत्नी भरा पूरा परिवार छोड़ गए।
मंगलवार सुबह उनका शव पैतृक गांव बिशुनपुरा पहुंचा। इससे गांव में मातम फैल गया। प्रखंड के जिला परिषद सदस्य शम्भूराम चंद्रवंशी, प्रमुख पति चन्दन कुमार मेहता, मुखिया पति प्रवीण कुमार यादव, बीडीसी पति भुनेश्वर राम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग दिवंगत के घर पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8