Jharkhand Weather : बदलेगा मौसम, मिले ये संकेत

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा देखा गया। आने वाले दिनों में सर्दी से राहत मिलेगी। न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 10 जनवरी, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटें न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में धीरे-धीरे न्‍यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आसमान साफ रहेगा

केंद्र के अनुसार 11 जनवरी को राज्‍य के कुछ इलाकों में सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

आंशिक बादल छाएंगे

केंद्र के अनुसार 12 और 13 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj