धावा दल ने ईंट भट्टों का किया औचक निरीक्षण, जानें वजह

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। गढ़वा जिले के डंडई और नगर उंटारी प्रखंड में श्रम अधीक्षक संजय आनन्द की अध्यक्षता में धावा दल ने ईंट भट्टों का औचक निरीक्षण बुधवार को किया। इस निरीक्षण में ईंट भट्ठों पर बाल श्रमिकों की तलाश की गई, लेकिन कोई बाल श्रमिक कार्यरत नहीं पाया गया।

श्रम अधीक्षक संजय आनन्द ने ईंट भट्ठों के मालिकों को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि यदि भविष्य में किसी ईंट भट्ठे पर बाल श्रमिक पाए जाते हैं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बाल श्रम करने पर नियोजकों को 6 माह से 2 वर्ष तक की सजा और 20,000 से 50,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है, या फिर दोनों दंड का प्रावधान है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX