Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 3 जनवरी, 2025

मेष

विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। वाहन ध्यान से चलाएं। नया वाहन या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो आज न खरीदें। कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे। खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे।

वृष

कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव दिन खुशनुमा बना सकता है।

मिथुन

जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। कहीं नौकरी करते हैं तो वहां से स्थानांतरण एवं डिमोशन के योग बन रहे हैं।

कर्क

उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आजीविका एवं सुख के साधन जुटा पाएंगे। किसी से सहयोग की आशा नहीं करें। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। जो विदेश जाने का विचार कर रहे है, उनके विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

सिंह

बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे। घर-प्रोपर्टी लेने के लिए दिन अच्छा है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। परिवार के लोगों के साथ दिन हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीतेगा।

कन्या

जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। बड़े भाई के साथ टकराव हो सकता है।

तुला

बेहतर जिन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करेंगे। गलतफहमियों के कारण वैवाहिक जीवन छिन्न-भिन्न हो सकता है। दुश्मन आपके खिलाफ षंडयत्र रखने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नशा से दूर रहें।

वृश्चिक

किसी से प्यार का इज़हार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। हालांकि याद रखें, जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। उचित सलाह लेने में हिचकिचाएं नहीं।

धनु

सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। योजनाओं को व्यावहारिक रखें। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी।

मकर

दफ़्तर का तनाव सेहत खराब कर सकता है। बिजनेस के लिहाज से समय उत्तम है। नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। किसी प्रकार के वाद-विवाद में नहीं पड़ें। निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों के क्रय के योग बनेंगे।

कुंभ

व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। अकेलापन महसूस करेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। सामाजिक जीवन को दरकिनार नहीं करें। व्यापार अ’छा चलेगा। जमा पूंजी में वृद्धि संभव है। प्यार के लिए समय बेहतरीन है।

मीन

करियर पर विशेष ध्यान दें। शेयर मार्केट से निराशा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। चिंता व तनाव में रहेंगे। दुर्घटनादि से बचें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj