Jharkhand : कई आईपीएस बने आईजी और डीआईजी, यहां देखें सूची

झारखंड
Spread the love

Jharkhand : रांची। झारखंड सरकार ने कई आईपीएस को डीआईजी और आईजी रैंक में प्रोन्‍नति दी है। कुछ का तबादला भी कर दिया गया है। इसका आदेश गृह विभाग ने जारी कर दिया है।

इन्‍हें बनाया गया आईजी

  • रांची के डीआईजी अनुप बिरथरे को आईजी में प्रोन्‍नति देते हुए एसटीएफ, रांची के पद पर पदस्‍थापित किया गया है।
  • हजारीबाग के डीआईजी के पद पर पदस्‍थापित सुनील भास्‍कर को आईजी के पद पर प्रोन्‍नति देते हुए पलामू में पदस्‍थापित किया गया है।
  • झासपु में डीआईजी रहे पटेल मयूर कनैयालाल को आईजी के पद पर प्रोन्‍नति देते हुए पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) के पद पर पदस्‍थापित किया गया है।

इन्‍हें बनाया गया डीआईजी

  • विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा को डीआईजी के पद पर प्रोन्‍नति दी गई है। उन्‍हें अगले आदेश तक एसआईबी, विशेष शाखा में पदस्‍थापित किया गया है।
  • पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) रहे प्रियदर्शी आलोक को डीआईजी के पद पर प्रोन्‍नति देते हुए पुलि‍स उप महानिरीक्षक (रेल) के पद पर पदस्‍थापित किया गया है।
  • देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को डीआईजी में प्रोन्‍नति देते हुए उक्‍त पद को उत्‍क्रमित करते हुए वहीं पदस्‍थापित किया गया है।
  • अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी अनुरंजन किस्‍पोट्टा को डीआईजी में प्रोन्‍नति देते हुए विशेष शाखा में पदस्‍थापित किया गया है।
  • रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्‍हा को डीआईजी में प्रोन्‍नति देते हुए उक्‍त पद को उत्‍क्रमित करते हुए वहीं पदस्‍थापित किया गया है।
  • झासपु-3 के समादेष्‍टा अंबर लकड़ा को डीआईजी के पद पर प्रोन्‍नति देते हुए दुमका का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX