जमशेदपुर। टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने सीनियर सिटिजन फन एंड फिटनेस लीग के तहत सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के गोल्फ पटिंग ग्राउंड में सीनियर सिटिजन गोल्फ पटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया।
वरिष्ठ नागरिकों के बीच फिटनेस और मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट पूरे साल ऐसे रोमांचक खेल गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी और स्पोर्ट्स हेड विभूति धंद अडेसरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के दिनेश रक्षित और नीलम कुमारी ने अहम भूमिका निभाई। स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के अन्य अधिकारियों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी और प्रोत्साहन से कार्यक्रम को सफल बनाया। चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
अंतिम परिणाम
महिला वर्ग
रेखा झा
रवीना दुग्गल
विनिता राय
पुरुष वर्ग (55-65 वर्ष)
एम.के. झा
रवि भूषण
कृपाल सिंह
पुरुष वर्ग (65+)
बसुदेव चौधरी
टी.पी. सिन्हा
जे.बी. सिन्हा
अशोक कुमार झा
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX