रांची। पिकनिक मनाने के लिए 11 युवकों का ग्रुप रविवार को जा रहा था। रास्ते में 3 युवकों की मौत हो गई। सभी मृतक जमशेदपुर के रहने वाले हैं। मौत की खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई।
राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कांची नदी पुल के समीप रविवार को भीषण दुर्घटना हुई। इस दौरान एक ट्रेलर की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत हो गयी। तीनों मृतक जमशेदपुर के रहने वाले हैं।
पिकनिक मनाने के लिए जमशेदपुर से 11 युवकों का ग्रुप बाइक से दशम फॉल जा रहा था। इस क्रम में कांची नदी पुल के समीप ट्रेलर के चपेट में आने से 3 युवकों की मौत मौके ही हो गयी। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों में सुमित कुमार मिश्रा, पुलकीत सिंह और निखिल कुमार हैं। घायल का नाम शुभम कुमार है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में 3 युवकों की मौत हुई है। एक युवक घायल है। जमशेदपुर से 11 युवक दशम फॉल पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में दुर्घटना हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX