विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में समिति की ओर से 16 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इसे इच्छुक लोगों को किराए पर दिया जाएगा। इनमें से पूजन सामग्री व सिंगार की 11 दुकानें खोली जाएंगी। 5 दुकान होटल (रेस्टोरेंट) के लिए बनाए जा रहे हैं, ताकि आने वाले पर्यटकों को कोई कठिनाई नहीं हो।
समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने बताया कि पूर्व से चल रहीं पूजन सामग्री की दुकानदारों को दुकान आवंटन में प्राथमिकता दी गई है। 11 दुकानों का आवंटन हो चुका है। शेष 5 दुकानों का आवंटन होना बाकी है।
दुकानें खोलने से पहले दुकानदारों को स्थल की पवित्रता, स्वच्छता, सुरक्षा, अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने, असामाजिक तत्वों के जमावड़ा पर प्रतिबंध, नशे व मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, दुकानों के खुलने व बंद होने की समय सीमा, किराये के भुगतान की अवधि आदि के साथ दुकानों के संचालन को लेकर सरकारी नियमावली को लेकर मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के साथ विधिवत पक्का एकरारनामा करना होगा। निर्धारित सिक्योरिटी मनी जमा करना होगा।
करार का उल्लंघन करने पर तत्काल दुकान खाली करा लिया जाएगा। उनकी सिक्योरिटी मनी भी जब्त कर ली जाएगी। सभी दुकानों का निर्माण व विहित प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान समिति के दैनिक कार्यालय व कैश काउंटर का भी निर्माण कराया जा रहा है। यह नियमित रूप से काम करेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX