
- बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मनमोहन लिया
रांची। धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम ‘उर्जा’ का आयोजन 22 दिसंबर को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राणा चक्रवती, सम्माननीय अतिथि सुभाष वाजपेयी, विद्यालय के चेयरमैन नारायण जलान, रेणु जलान, वाइस चेयरपर्सन प्रियंका जलान, आकाश जलान, प्राचार्य सीमा चितलागिया, प्रधान अध्यापिका गुंजन भसीन और स्कूल मैनेजिंग कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि ने स्कूल झंडा फहराकर और गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ये गुब्बारे आशा और ऊर्जा का प्रतीक हैं। बच्चों ने खेल के प्रति उत्साह दिखाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
कार्यक्रम में हर्डल रेस, 100 मीटर दौड़, रिले रेस, कोन सॉसर रेस, ऑक्टोपस रेस, योगा, कराटे आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्री नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं तक के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मनमोहन लिया। श्री राम की सुंदर झांकी और काशी की गंगा आरती ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। लोगों के बीच घूमता कार्यक्रम का मैस्कट ‘सूर्या’ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

विद्यालय में उपस्थित अभिभावकों के बीच प्रतियोगिता से वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया। प्रधान अध्यापिका गुंजन भसीन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सफल होने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
सेक्शन इंचार्ज सविता पाहवा ने शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों को धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर ईफ्फत राना, सीमा झा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX