
- बायोमेट्रिक पंजी से कर्मियों के आगमन-प्रस्थान का देखा समय
- दाखिल-ख़ारिज के लंबित मामलों का ससमय निष्पादन का निर्देश
रांची। सभी कर्मचारी कार्यालय समय से आएं। बायोमेट्रिक हाजिरी बनाना सुनिश्चित करें। आवेदन स्वीकृति के बाद ही अवकाश पर जाएं। कार्यालय को साफ रखें। दाखिल- ख़ारिज मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने उक्त निर्देश शहर अंचल कार्यालय में सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को दिए।
उपायुक्त ने 13 दिसंबर, 2024 को संध्या समय शहर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उपायुक्त ने कार्यालय में उपस्थित कर्मियों की उपस्थिति पंजी और बायोमेट्रिक उपस्थिति की जांच की। कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए एक लिपिक एवं राजस्व कर्मचारी को शो-कॉज़ करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया।
उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने अंचल अधिकारी मुंशी राम से दाखिल-खारिज के लंबित मामलों की जानकारी ली और पंजी- 2 के परिशोधन पोर्टल के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने अंचल कार्यालय परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने अंचल अधिकारी को कार्यालय के आधारभूत संरचना को अधिक सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने सभी अंचल कर्मियों को दक्षता-पूर्वक और पूरी पारदर्शिता के साथ जन कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सभी कर्मचारी समय से कार्यालय आएं। अपने कार्यालय को साफ-सुथरा रखें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों के कार्यालय आगमन-प्रस्थान के समय की जांच बायोमेट्रिक हाजिरी से होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX