विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी थाना के नये थाना प्रभारी अविनाश राज बने। उन्होंने गुरुवार को कांडी थाना में योगदान किया। पूर्व थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम से उन्होंने प्रभार लिया।
योगदान के पश्चात उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं व छोटी बच्चियों से संबंधित अपराध हो तो कांडी थाना को सूचना दें। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जायेगी। घर में पारिवारिक स्तर से संबंधित मामले जिसमें सास-ससुर द्वारा प्रताड़ना, पति द्वारा प्रताड़ना आदि शामिल है।
थाना प्रभारी ने कहा कि इस प्रकार के मामले में वरीय पदाधिकारियों से निर्देश प्राप्त है कि काउंसलिंग के तहत मामले को सुलझाना है। इसलिए इस प्रकार के मामले में तुरंत एफआईआर नहीं होगा। काउंसलिंग के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया जायेगा। इस प्रकार के मामले को स्थानीय स्तर पर ही निपटारा करने की बात उन्होंने कही।
थाना प्रभारी ने कहा कि जितने भी नामचीन बदमाश होंगे, जो पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे होंगे, वैसे बदमाशों पर शिकंजा कसा जायेगा। किसी भी प्रकार का मामला हो कोई भी व्यक्ति सीधे रूप से मुझसे मिल सकता है। किसी विचौलिए के चक्कर में नही पड़े, मुझसे मिल कर अपनी बात रख सकते हैं। कांडी थाना क्षेत्र में अपराध पर पूर्ण रूप से विराम लगेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX