उन्नत बकरी पालन किसानों की आजीविका का आधार : डॉ. अनुप दास

कृषि देश बिहार
Spread the love

पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर में अखिल भारतीय बकरी सुधार समन्वित शोध परियोजना के अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले के अनुसूचित जाति के किसानों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 11 दिसंबर, 2024 को हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने समेकित बकरी पालन के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए किसानों को बकरी पालन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रभागाध्यक्ष (भूमि एवं जल प्रबंधन) डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने बकरी पालन से संबंधित चार मुख्य बिंदुओं के बारे में विस्तार से किसानों को बताया। इस क्रम में उन्‍होंने उचित नस्ल का चयन, आवास, आहार एवं स्वास्थ्य की चर्चा की। प्रभागाध्यक्ष (पशुधन एवं मात्स्यिकी प्रबंधन) डॉ. कमल शर्मा ने बकरी पालन के महत्व पर प्रकाश डाला।

इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शंकर दयाल ने उक्त परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में शामिल किसानों में 22 महिलाएं एवं 4 पुरुष हैं। कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ. मनोज त्रिपाठी एवं धन्यवाद डॉ. राकेश कुमार ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX