रांची। रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में ‘आदिवासी युवा महोत्सव’ का आयोजन 14 एवं 15 दिसंबर, 2024 को होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसका अध्यक्ष समाजसेवी सह जिला परिषद (नामकुम पूर्वी) बिपिन टोप्पो और कार्यकारी अध्यक्ष समाजसेवी सह युवा नेता शशि पन्ना को बनाया गया है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज के युवाओं में अपनी भाषा-संस्कृति, विशिष्ट जीवन-शैली और प्रकृति प्रेम के प्रति और जागरूक करना है। साथ ही, इस मंच के माध्यम से सांस्कृतिक कला, कलाकारों व मॉडर्न आर्ट फॉर्म को बढ़ावा देना है।
महोत्सव में राज्य के 33 आदिवासी समुदाय एक साथ भाग लेंगे। पारंपरिक नृत्य, पारंपरिक गान, पारंपरिक खान-पान, रॉक बैंड शो, फैशन शो, सामाजिक मुद्दों पर म्यूजिकल ड्रामा, ट्राईबल एंटरप्रेन्योर मेला सह पैनल चर्चा, लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम, करियर कॉउंसलिंग इत्यादि का हिस्सा बनेंगे। झारखंड के दर्जनों मशहूर कलाकार इसमें परफॉर्म करेंगे। इनमें नितेश कच्छप, एल्विन रोजारियो, दीपक तिर्की, अमन कच्छप, दीपक लोहार, साउंड ऑफ झारखंड बैंड, राजू मुर्मू एवं बैंड इत्यादि शामिल हैं।
इसबार आदिवासी परिधानों के साथ दो फैशन शो होंगे। एक युवा मॉडल्स द्वारा और दूसरा बच्चों (10 साल से कम उम्र के मॉडल्स) द्वारा। मुख्य आदिवासी समुदायों से सांस्कृतिक नृत्य एवं गायन कला का प्रदर्शन करने के लिए राजधानी के विभिन्न कॉलेज के युवा टीमों को निमंत्रण दिया गया है।
इवेंट की ब्रांड एंबेसेडर मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की हैं। उनकी निगरानी में ही हर वर्ष इस इवेंट का आयोजन होता है। इस वर्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX