- Horoscope Today : 5 दिसंबर, 2024
मेष
लेन देन में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में कुछ परेशानियां या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आराम व ध्यान रखें।
वृष
शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढ़ेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। दबी हुई समस्याएं मानसिक तनाव दे सकती हैं।
मिथुन
परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन लाभ होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है।
कर्क
घर की शांति भंग नहीं होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।
सिंह
कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी।
कन्या
रिश्ते में सुधार लाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं। दिन दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।
तुला
दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढ़ेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन लाभ होगा। प्रिय का अस्थिर बर्ताव रोमांस को बिगाड़ सकता है। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा।
वृश्चिक
काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते जीवनसाथी के साथ रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।
धनु
धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएं ज़्यादा परेशानियां देंगी।
मकर
कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा। परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।
कुंभ
करीबी दोस्त मदद को आगे आएंगे। आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। दिन खूब मौज-मस्ती करने का है, क्योंकि मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर नहीं थोपें।
मीन
मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा। कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि क्या करना चाहते हैं। विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना करें।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj