
रांची। नामकुम स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल एवं दीपशिखा स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय मनोरंजक मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन 3 दिसंबर को किया गया। मैच जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में खेला गया।
इस अवसर पर दोनों स्कूलों के बच्चों ने बड़े उत्साह से मैच खेला। मैदान में टीम भावना के बारे में खेल के माध्यम से बच्चों ने समझा। फुटबॉल मैच के दौरान बच्चों ने समझा कि एकता में ही बल होता है। हमारी व्याक्तिगत शक्ति कम या अधिक हो सकती है, लेकिन अगर हम मिल जाएं तो बड़े मिशन को भी अंजाम दे सकते हैं।
बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए खेल के मैदान में स्कूल के प्रचार्य डॉ सुनील कुमार, दीपशिखा स्कूल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री सुधा लिल्हा, प्रेसीडेंट सुश्री मंजू गुप्ता, प्राचार्या गोपिका आनंद उपस्थित रहे।
दर्शन दीर्घा में बैठकर स्कूल के सारे बच्चों ने फुटबॉल मैच का आनंद लिया। खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX