संभल हिंसा को लेकर योगी सरकार ने लिया एक और बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनउ। उत्‍तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जमकर पत्‍थरबाजी हुई। उपद्रवियों ने कई गाड़ि‍यों को आग के हवाले कर दिया। हालात को नियंत्रण में करने को लेकर इंटरनेट सेवा बंद है। अब योगी सरकार ने इस मामले में एक और बड़ा फैसला लिया है।

संभल के मौजूदा हालात पर एसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि संभल ज़िले में रविवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया था, जो अब भी जारी है। बाकी सभी चीजें सामान्य हो गई हैं। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की सभी CCTV फुटेज खंगाली है।

एसपी ने बताया कि 100 से अधिक लोगों की पहचान की गई है। जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। पिछले 24 घंटे में 27 लोगों को जेल भेजा है, जिनमें 25 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। संभल के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क को 23 नवंबर को बीएनएस की धारा-168 के तहत नोटिस जारी किया गया है।

एफआईआर में कथित तौर पर भीड़ को उकसाने के आरोप में संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल का भी नाम है। योगी सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर पत्थरबाजों के पोस्टर लगाने का निर्णय भी लिया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX