डालसा ने मनाया संविधान दिवस, पढ़ा गया प्रस्‍तावना

झारखंड
Spread the love

रांची। झालसा के तत्वावधान और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा, रांची के निर्देश पर 26 नवंबर, 2024 को संविधान दिवस के अवसर पर रांची व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रस्तावना को पढ़ा गया। इसके साथ, झालसा द्वारा संचालित रांची जिले के सभी लीगल लिट्रेसी क्लब में भी संविधान के प्रस्तावना को पढ़ा गया। जिले के पुलिस थानों में भी संविधान का प्रस्तावना को पढ़ा गया।

झालसा के निर्देश पर डुमरदग्गा स्थित बाल संपेक्षण गृह में संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य पर विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यकर्म में डालसा सचिव, एलएडीसी के डिप्टी चीफ राजेश कुमार सिन्हा सहित संपेक्षण गृह के पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX