प्रचंड जीत पर कल्‍पना ने कही यह बात, हेमंत ने शेयर की ये तस्‍वीर, देखें

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन दोबारा मुख्‍यमंत्री बनने वाले हैं। विधानसभा चुनाव में झामुमो और उसकी सहयोगी पार्टी लगभग 54 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। बरहेट से हेमंत सोरेन, दुमका से बसंत सोरेन और गांडेय से कल्‍पना सोरेन चुनाव जीत चुकी है।

झामुमो और उसकी सहयोगी पार्टी शुरू से ही बढ़त बनाई हुई थी। मतगणना शुरू होने के कुछ घंटों तक परिणाम में उतार-चढ़ाव दिखा। सुबह 10 बजे के बाद परिणाम में लगभग स्थिरता आ गई। उसके बाद अंत तक यह बरकरार रहा।

बहरहाल जीत के बाद कल्‍पना सोरेन ने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, ‘यह जीत हर मंईयां की जीत है। यह सच्चाई की जीत है, आपसी भाईचारे की जीत है।’

हेमंत सोरेन ने अपनी जीत के बाद सोशल मीडिया एक्‍स पर कुछ तस्‍वीरें शेयर की। इसमें वह अपने बच्‍चों और पत्‍नी कल्‍पना सोरेन के साथ नजर आ रहे हैं।

ये है तस्‍वीर

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX