
रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रांची शाखा ने अखिल भारतीय सीए स्टूडेंट्स टैलेंट सर्च की रांची शाखा स्तरीय टैलेंट सर्च का आयोजन किया। इसके तहत रांची के सीए विद्यार्थियों के बीच एक्सटेम्पोर, शतरंज, स्केचिंग और बेस्ट प्रेज़ेंटर (पीपीटी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें काफी संख्या में सीए विद्यार्थियों ने शामिल होकर अपने-अपने हुनर दिखाए।
प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में सीए रूचि झा, सीए शुभम मोदी, सीए नयन बोरा और सीए अंकित राजगढ़िया शामिल थे। इस प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेता रीजनल स्तरीय प्रतियोगिता में रांची के सीए विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर रांची शाखा की चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने विजेता और उप विजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्हें रीजनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिताओं के विजेता
एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता
विजेता : रितिका मोदी
उपविजेता : पारुल गोकुलका
शतरंज प्रतियोगिता
विजेता : आर्यन राज
उपविजेता : ख़ुशी अग्रवाल
स्केचिंग प्रतियोगिता
विजेता : सौरभ सागर
उपविजेता : रोहित कुमार
बेस्ट प्रेज़ेंटर प्रतियोगिता
विजेता : कनक विजयवर्गीय
उपविजेता : कोमल शर्मा
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX