पिता और सौतेली मां ने टांगी से कर दी युवक की हत्‍या

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में मंगलवार देर रात्रि एक युवक की हत्या उसके पिता और सौतेली मां ने टांगी से कर दी। वहीं दोनों आरोपि‍त घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

टांगी बरामद कर लिया

जानकारी के अनुसार गांव के फुलेश्वर पाहन और उसकी तीसरी पत्नी सुनीता देवी ने टांगी से हमला कर अपने पुत्र मदन पाहन 25 वर्ष की हत्या घर में ही कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी को बरामद कर लिया है। साथ ही, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मृतक का होना था छेका

मृतक मदन पाहन की शादी रामगढ के पतरातू में तय हो गई थी। मृतक का छेका रस्म के लिये बुधवार को मेहमान उसके घर आने वाले थे। ग्रामीणों के अनुसार आरोपि‍त फुलेश्वर पाहन ने तीन शादियां की है। उसकी पहली पत्नी से एक बेटी है, जो शादीशुदा है। दूसरी पत्नी से मृतक था। दोनों पत्नियों की मृत्यु हो जाने के बाद आरोपी ने तीसरी शादी की थी। इससे एक पुत्र और एक पुत्री है। तीसरी पत्नी सुनीता देवी के साथ मिलकर फुलेश्वर पाहन ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

रुपये मांगने पर विवाद

मृतक मदन मुंडा कई वर्षों से पंजाब में मुर्गी फॉर्म में काम करता था। वह एक महीना पूर्व घर आया था। पिता व सौतेली मां द्वारा मृतक से रुपये की मांग की जाती थी। मृतक द्वारा रुपये नहीं देने पर आरोपितों ने शराब के नशे में टांगी से हमला कर घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी विनित कुमार ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX