नई दिल्ली। सोशल मीडिया को लेकर भाजपा नेता का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पावरफुल बन चुका है। इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। अब इसका समाधान ढूंढना जरूरी हो गया है।
भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार सोशल मीडिया को रेगुलेट करने के लिए नियम-कानून बनाने पर काम कर रही है। आज सोशल मीडिया इतना पावरफुल बन चुका है कि इससे सरकार भी गिर जा रही है। ये ट्रेंड तानाशाही की ओर ले जाती है। इससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। इस समस्या का समाधान अब संवैधानिक दायरों में रहकर ही ढूंढ़ना जरूरी हो चला है।
भाजपा नेता ने कहा कि लोकतंत्र तनाव के दौर से गुजर रहा है। नई चुनौतियों जैसे अपोलिटिकल और नॉन-स्टेट ताकतों के उभार का सामना कर रहा है। सोशल मीडिया इतना ताकतवर बन चुका है कि ये सरकार भी गिरा सकता है। चूंकि ये सीमाओं से परे है इसलिए इसे रेगुलेट करना और भी अधिक मुश्किल है। ऐसी ताकतें तानाशाही को बढ़ावा दे सकती हैं. जिससे लोकतंत्र कमजोर होगा। हालांकि इसका जो भी समाधान निकाला जाए, वह संवैधानिक दायरे में रहकर निकाला जाना चाहिए।
राम माधव ने कहा कि वर्तमान समय के कानून सोशल मीडिया को हैंडल करने के लिए अपर्याप्त हैं। इसके लिए हमें नए नियमों और कानूनों की जरूरत है। सरकार इस दिशा में पहले से काम कर रही है।