चाईबासा के जैंतगढ़ में 100 साल पुराने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • भड़के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

आशीष कुमार वर्मा

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत जैंतगढ़ के मोची साही स्थित एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने जैंतगढ़ स्थित झंडा चौक पर टायर जलाकर एनएच को जाम कर दिया। सूचना पाकर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी एसएन तिवारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।

घटना शुक्रवार शाम की है। बताया जाता है कि शाम के समय धार्मिक स्थल पर पर संध्या दीप जलाने गए एक व्यक्ति ने देखा कि तोड़फोड़ की गयी है। इसके बाद खबर आग की तरह फैल गयी। देखते-देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मुख्य मार्ग पर टायर जला कर जाम कर दिया। पुलिस के द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। लोगों का कहना है कि जानबूझकर जघन्य घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें।

वहीं पूर्व सांसद और भाजपा की प्रत्याशी गीता कोड़ा ने कहा कि जैतगढ़ स्थित 100 साल पुराने नीलकंठ मंदिर के शिवलिंग को आसमाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने का मामला अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी को भी आस्था के साथ खिलवाड़ करने और समाज में विद्वेष फैलाने की छूट नहीं दी जा सकती है। प्रशासन इसके दोषियों की पहचान कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे, ताकि इस तरह की कृत्य का पुनरावृत्ति नहीं हो। समाज में अमन-चैन का माहौल बरकरार रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj