बागी भाजपा नेता सत्‍यानंद झा के घर पहुंचे हिमंत बिस्‍वा सरमा, नामांकन वापस लेने का आग्रह कर दिया ये भरोसा

झारखंड राजनीति
Spread the love

जामताड़ा। विधानसभा का टिकट नहीं मिलने पर भाजपा नेता सत्यानंद झा बागी हो गए। उन्‍होंने नाला विधानसभा चुनाव के निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा सत्‍यानंद झा के घर पहुंच गए।

उनसे मिलने के बाद श्री सरमा ने कहा कि हम पार्टी से एक ही व्यक्ति को टिकट दे सकते थे। हम इन्हें टिकट नहीं दे पाए इसलिए झा जी नाराज हो गए। निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने नामांकन भी कर दिया। इस बार भाजपा के लिए सरकार बनाना बहुत जरूरी है। झारखंड के लिए जरूरी है।

श्री सरमा ने कहा कि मैं यहां झा जी से आग्रह करने आया था कि आप नामांकन वापस लेकर पार्टी की मदद करें। हमने ये भी कहा है कि श्री झा को राज्य या केंद्र सरकार में अच्छा सम्मानित पोस्ट देंगे। वे बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं। झा जी अपने कार्यकर्ता के साथ बात कर फैसला लेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj