पिठोरिया के ईचापीड़ी गांव में छापेमारी, शराब बनाने की भट्टी नष्‍ट

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया (रांची)। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब का निर्माण और व्यापार से जुड़े लोग नहीं चेत रहे हैं। पिठोरिया थाना प्रभारी गौतम राय ने उन्‍हें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब का निर्माण और व्‍यापार नहीं करने को कहा था।

इसी क्रम में ग्रामीणों की सूचना पर रविवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करने हुए ईचापीड़ी गांव में छापेमारी की गई। पुलिस की गाड़ी आते देख इस धंधे में लिप्त लोग भाग गए। थाना प्रभारी के द्वारा शराब बनाने की भट्टी, उपकरण और 300 किलो महुआ जावा मौके पर नष्ट किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आने वाले दिनों में अभी लगातार नशे के धंधे में लगे लोगों के शिकंजा कसा जाएगा। छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावे जेएसआई अमृत प्रसाद मेहता और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj