भाजयुमो ने लिया झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का संकल्प

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, दीपक प्रकाश, रोहित चहल एवं शंशाक राज ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस बैठक में विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति, परिवर्तन चौपाल, बाइक रैली और अन्य अभियानों पर चर्चा की गई। झारखंड में बदलाव लाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से, भाजयुमो ने इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित करने की बात कही।

परिवर्तन चौपाल अभियान के तहत, विभिन्न जिलों में युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करने और उनके मुद्दों को समझने का प्रयास किया जाएगा। बाइक रैली के माध्यम से युवाओं में जोश एवं जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे अधिक सक्रिय रूप से चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लें और राज्य के विकास में योगदान दें।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि युवाओं की भूमिका झारखंड के भविष्य को संवारने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम उन्हें हर संभव मंच देने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे अभियान से युवा अपनी समस्याओं का समाधान पा सकें और हमारे साथ झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।”

भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष शंशाक राज ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। शंशाक राज ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी भागीदारी से लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने युवाओं को चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और समाज के हित में कार्य करने का संदेश दिया। उनके अनुसार, यह चुनाव युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जहां वे अपनी आवाज को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं।

कार्यक्रम के पश्चात भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर चहल ने बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष किया। रोहित चहल ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को प्रेरणादायक बताया और कहा कि उनके विचार आज भी देश की युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हैं।

मुख्यरूप से कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान, दीपक प्रकाश, रवींद्र राय, कर्मवीर सिंह, शंशाक राज, रूपेश सिन्‍हा, मनीष दुबे, रोहित चहल,अनूप साहा,अर्पिता अपराजिता, मनीष सिंह, अरविंद दमानी, श्रेयषी सिंह, शक्ति सिंह, प्रिंस कुमार, पूजा सिंह आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj