रांची समर्पण शाखा ने बच्चों के बीच मिठाई का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने दिवाली ‘आनंद सबके’ के तहत  अनाथ आश्रम में बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया। यह कार्यक्रम बरियातु स्थित गुरु नानक हैंडिकैप्ड अनाथ आश्रम में किया गया। इस अनाथालय में हैंडीकैप्‍ड बच्चों की नि:शुल्क चिकित्सा की जाती है।

साथ ही, बच्चों के साथ शाखा सदस्यों ने मिलकर दिवाली मनाई। बच्चों के साथ पटाखे जलाए और खुशी के पल बिताए। बच्चे पटाखे पाकर बहुत ही खुश हुए। शाखा का प्रयास है कि‍ जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर खुशियां लाई जाए। शाखा द्वारा इस तरह के कार्य आगे भी किए जाएंगे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, चंद्रकला, दीपिका मोतीका, कविता जालान, पायल जैन मौजूद रहीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj