चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने आयोजित किए सतर्कता जागरुकता सत्र

झारखंड
Spread the love

  • पागर हाई स्कूल और केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल में हुआ कार्यक्रम

हजारीबाग। चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने पागर हाई स्कूल और केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल में शुक्रवार को सतर्कता जागरुकता सत्रों का आयोजन किया। इस अवसर पर एजीएम(विजिलेंस) विकास सिंह ने पागर हाई स्कूल के शिक्षकों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

श्री सिंह ने शिक्षा प्रणाली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के महत्व पर एक सत्र भी आयोजित किया। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में डीजीएम (खनन) यतिश कुमार, डीजीएम (सीएसआर) बी. नवीन कुमार और डीजीएम(खनन) एस.के. मोहंती भी उपस्थित थे।

परियोजना ने केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के लिए भी एक सत्यनिष्ठा शपथ का आयोजन किया।

यह गतिविधियां सतर्कता जागरुकता सप्ताह-2024 की पूर्व तैयारी के तहत की गई हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सभी संगठनों से अनुरोध किया है कि वे 16 अगस्त 2024 से 15 नवंबर 2024 तक निरोधात्मक सतर्कता पर एक तीन महीने का अभियान चलाएं।

श्विकास सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य एक भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करना है। शिक्षा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj