
रांची। कांग्रेस ने बरही विधायक उमाशंकर अकेला का टिकट काट दिया है। इसके बाद वे समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। वे सपा की टिकट पर ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया।
कांग्रेस ने बरही के विधायक उमाशंकर अकेला का टिकट काट दिया है। इसके बाद श्री अकेला सपा में शामिल हो गए। श्री अकेला ने शुक्रवार को सुबह चार बजे सपा ज्वाइन किया। सपा के टिकट पर ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
टिकट कटने के बाद श्री अकेला ने कांग्रेस नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे अपराधी और बलात्कारी नहीं हैं। उनपर किसी तरह का कोई आरोप नहीं है। विषम परिस्थिति में उन्होंने यह सीट जीतकर पार्टी को दिया था।
श्री अकेला ने कहा कि टिकट काटने का एक मात्र वजह पैसा है। टिकट के लिए उनसे दो करोड़ रुपये मांगे जा रहे थे। पैसा नहीं होने के कारण उनका टिकट काट दिया गया। पार्टी में पैसे से टिकट मिलता है। पैसे का खेल होता है।
ये है कांग्रेस के प्रत्याशी

यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj