- पिस्का मोड़ से निकलेगा जुलूस
- कृति सिंह खुद करेंगी अगुआई
रातू। मांडर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की प्रत्याशी और दलादिली के शहीद सुभाष मुंडा की पत्नी कृति सिंह मुंडा 23 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
सीपीआईएम जिला कमेटी सदस्य कपिल महतो ने बताया कि नामांकन से पूर्व श्रीमती मुंडा की अगुआई में पिस्का मोड़ से समाहरणालय तक जुलूस निकाला जायेगा।
यहां बता दें कि, मांडर उप चुनाव में माकपा प्रत्याशी के रूप में सुभाष मुंडा ने चुनाव लड़ा था और सम्मानजनक वोट भी हासिल किया था। इसके एक साल बाद ही उनकी हत्या कर दी गई थी। तभी से यह कयास लगाये जा रहे थे कि उनकी पत्नी मांडर से पार्टी प्रत्याशी हो सकती हैं।