
रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड और गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रकाश पर्व को लेकर रांची के एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राजेश्वर नाथ आलोक और एसडीओ उत्कर्ष कुमार से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की।
गुरु सिंह सभा के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी एवं गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 14 नवंबर को निकाले जाने वाले नगर कीर्तन के बारे उन्हें अवगत कराया।
हर वर्ष नगर कीर्तन के दौरान उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इससे संबंधित कुछ सुझाव भी दिए। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक एवं एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। सभी प्रकार के सहयोग का भरोसा जताया।
मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में गगनदीप सिंह सेठी, अर्जुन देव मिढ़ा, परमजीत सिंह टिंकू, सुरेश मिढ़ा, ध्यान सिंह, हरीश मिढ़ा, दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह, बसंत काठपाल एवं राजदीप सिंह ऋषि शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj