टाटा स्टील के झरिया डिवीजन कोलियरीज को मिली फाइव स्टार रेटिंग

झारखंड
Spread the love

जामाडोबा। टाटा स्टील के झरिया डिवीजन को वर्ष, 2022-23 के लिए प्रतिष्ठित ‘फाइव स्टार रेटिंग’ मिली। यह सम्मान 21 अक्टूबर, 2024 को नई दिल्ली के स्कोप कन्वेंशन सेंटर में कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित “कोयला एवं लिग्नाइट माइंस के लिए स्टार रेटिंग पुरस्कार” समारोह में प्रदान किया गया।

इसमें डिवीज़न की जामाडोबा कोलियरी ने भूमिगत खदानों की श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सिजुआ कोलियरी ने “अचीवर प्राइज” हासिल किया। ये पुरस्कार टाटा स्टील झरिया डिवीजन के जनरल मैनेजर संजय राजोरिया और हेड (प्लानिंग) कौसिक गायेन को केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी और राज्य कोयला एवं खनन मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने प्रदान किए। इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी उल्लेखनीय है कि झरिया डिवीजन की चार भूमिगत कोलियरी ने इससे पहले 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के लिए भी स्टार रेटिंग मूल्यांकन में कई पुरस्कार जीते थे। ये पुरस्कार झरिया डिवीजन की खनन कार्यों में उत्कृष्टता और सुरक्षित एवं सतत खनन प्रक्रियाओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj