
मुंबई। अनुज त्यागी प्रस्तुत टचस्काई एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म गूंगा जल्द रिलीज होने वाली है। इसके गाने और ट्रेलर यूट्यूब टीएस भोजपुरी म्यूजिक चैनल पर रिलीज हो चुकी है। बड़े पर्दे पर भी फिल्म जल्द प्रदर्शित होगी।
इस फिल्म में श्वेत कमल ने गूंगे का किरदार किया है। उसका नाम शंकर है। उसकी शादी संध्या से होती है। संध्या एक पढ़ी लिखी और जागरूक लड़की है। शंकर और संध्या के संघर्ष की कहानी फिल्म नजर आएगी। दोनों के बीच काफी कुछ सामान्य-असामान्य देखने को मिलेगी।
यह पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म सच में अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी। साथ ही सामाजिक प्रेरणा साबित होगी। फिल्म को लेकर श्वेत कमल का कहना है कि सीमित बजट में बेहतरीन फिल्म के निर्माण का प्रयास है। इसमें एक गूंगे और उसके परिवार के जीवन संघर्ष को दर्शया गया है। फिल्म में एक्शन, रोमांस, कॉमेडी व कर्णप्रिय गीत संगीत के साथ आइटम गाना भी है।
निर्माता राहुल गोयल, सह निर्माता नितिन गोयल, कार्यकारी निर्माता रूपल यादव, निर्देशक सुब्बू, संगीतकार राजकुमार, गीतकार एलसी प्रवीण हैं। गायक आलोक, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह, खुशबू जैन, मोहन राठौर, हिमांशु पांडेय और खुशबू तिवारी हैं। फिल्म में श्वेत कमल, सपना, साहब लाल धारी, पवन पाठक, अशोक शर्मा, मोहन सिंह, श्याम, राकेश शर्मा, रूपलाल यादव, शम्भू शर्मा, बबलू श्रीवास्तव सहित अन्य ने अभिनय किया है।