बीमारी को लेकर लापरवाही बरतने से दिव्यांगता का खतरा : डॉ चौधरी

झारखंड
Spread the love

  • दो दिवसीय कुष्ठ प्रशिक्षण का समापन

संजय यादव

देवघर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत चिकित्सा पदाधिकारियों के दो दिवसीय कुष्ठ प्रशिक्षण का समापन आईoएमoएo हॉल में 19 अक्‍टूबर को हुआ। सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी ने इसकी अध्यक्षता की। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार गुप्ता मौके पर उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में डॉ युगल किशोर चौधरी ने बताया कि कुष्ठ रोग से ग्रसित व्यक्ति की त्वचा पर दाग पड़ने लगते हैं। त्वचा संवेदनहीन होने लगती है। इसकी तुरंत किसी सरकारी अस्पताल में जांच कराकर इलाज शुरू कराना चाहिए। समाज में कुष्ठ रोग को लेकर कई भ्रांतियां हैं। बीमारी को लेकर लापरवाही बरतने से दिव्यांगता का खतरा हो सकता है। इसलिये समय पर उपचार जरूर कराएं।

प्रशिक्षण के क्रम में डॉ मनोज कुमार गुप्ता ने चिकित्सा पदाधिकारियों को बताया कि समाज में अब भी यह भ्रांति है कि कुष्ठ रोग आनुवंशिक, अनैतिक आचरण, पूर्व जन्म के पाप कर्म का फल है। छुआछूत आदि से होता है। यह बात पूरी तरह गलत है। यह रोग माइक्रो बैक्टीरियम लेप्री के कारण होता है। यह मुख्यत: मानव त्वचा की ऊपरी झिल्ली, तंत्रिका तंत्र, आंखों एवं शरीर के कुछ अन्य भागों को प्रभावित करता है।

डॉ गुप्‍ता ने कहा कि रोगी के शरीर पर हल्के रंग के चकत्ते होना इसके प्रारंभिक लक्षण हैं, जिसमें सुन्नपन होता है। चकत्ते वाले भाग पर ठंडा गर्म महसूस नहीं होता है। कुष्ठ रोग मल्टी ड्रग थेरेपी (एमडीटी) से ठीक हो जाता है। उन्होंने कहा कुष्ठ रोगी को उपचार के दौरान किसी भी हालत में दवा बंद नहीं करनी चाहिए। दवा का रोजाना सेवन जरूरी है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इसकी निशुल्क दवाईयां मुहैया कराई गई है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक में रूप में बलराम महतो एवं डॉ राजेश वर्मा उपस्थित थे। साथ ही डॉ राजीव कुमार, डॉ नाजिर हैदर, डॉ अभिषेक चौधरी, डॉ देव आनन्द तिवारी, कुमार अभिषेक, रवि चन्द्र मुर्मू, अभिषेक लाल एवं अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *