राजधानी रांची में कोरोना ब्लास्टः 26 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। कहा जाता है सावधानी हटी, तो दुर्घटना घटी। कोरोना के मामले में ऐसा ही देखा जा रहा है।

राजधानी रांची में एक बार फिर से कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रांची में कुल 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि महज 11 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

कोरोना के घटते मामले को देखकर लोग कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन नहीं कर रहे हैं। शहर में कल 16 कोरोना मरीज मिले थे। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 98 हो गई है, जबकि राहत की बात यह है कि आज कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।