- ‘आई गॉट कर्मयोगी’ प्लेटफॉर्म के विषय में कर्मियों को जागरूक किया गया
रांची। सीसीएल के एचआरडी ने सतर्कता विभाग के सहयोग से ‘संगठन की प्रणाली और प्रक्रियाओं’ पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन 19 अक्टूबर को किया। कार्यक्रम में जीएम (ईई) एस.के. ठाकुर और महाप्रबंधक (सतर्कता) ए.के. सिंह उपस्थित थे। उन्होंने विषय विशेष पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाप्रबंधक (एचआरडी) आरके पांडे ने कार्यक्रम के उद्देश्यों का संक्षिप्त विवरण देते हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।
एस.के. ठाकुर ने अपने बहुमूल्य अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च ‘आई गॉट कर्मयोगी’ प्लेटफॉर्म प्रतिभागियों के समक्ष प्रदर्शित किया गया।
ज्ञात हो कि आईगॉट कर्मयोगी भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया एक ई – लर्निंग है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की दक्षता को बढ़ाने में मदद करना है। इसके माध्यम से कर्मचारी विभिन्न ऑनलाइन कोर्स, वेबिनार और अन्य लर्निंग सामग्री का लाभ उठा सकते हैं।
एप में व्यक्तिगत विकास, नेतृत्व कौशल, तकनीकी ज्ञान और अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण उपलब्ध है। कर्मचारी अपनी प्रगति को ट्रैक कर सकते हैं। प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। आईगॉट कर्मयोगी ऐप कर्मचारियों के पेशेवर विकास को बढ़ावा देने और उन्हें अधिक उत्पादक बनाने में मदद करता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj