डालसा ने सभी थानों और प्रखंड कार्यालय में नियुक्त किए पीएलवी

झारखंड
Spread the love

  • नवचयनित 90 पीएलवी प्रशिक्षण में डालसा सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रांची। डालसा, रांची ने रांची जिले के सभी प्रखंड कार्यालय में दो-दो और थानों एवं ओ.पी में एक-एक पीएलवी की नियुक्ति कर दी है। नवनियुक्त पीएलवी को कार्य क्षमता को प्रभावी बनाने के लिए शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सिन्दवार टोली ग्रामोद्योग विद्यालय संस्था के अरविंद कुमार ने बाल विवाह पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने बताया कि बाल विवाह को रोकने के लिए न्यायालय एवं सरकार द्वारा अनेक प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, जागरुकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। बाल विवाह को रोकने सरकार ने प्रखंड स्तर पर पंचायत स्तर पर कई पदाधिकारी की नियुक्ति किया गया है। इसके पास बाल विवाह का सूचना देने से कार्रवाई की जाती है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है।

जिला समाज कल्याण विभाग से आई महिला पर्यवेक्षक छवि पाठक ने सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे बताया। उन्‍होंने यह भी बताया कि इसमें क्या कागजात और प्रमाण की आवश्यकता होती है। आवेदन कहा जमा करना है। लाभ किनको मिल सकता है। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की भी संपूर्ण जानकारी दी।

बाल संरक्षण विभाग से आई संरक्षण पदाधिकारी सीमा शर्मा ने स्पॉन्सरशिप और फास्टर केयर योजना की पूर्ण जानकारी दी। डालसा की अकाउंटेंट ने पीएलबी को अपना अभिलेख तैयार करने के संबंध में बताया।

डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि जरूरतमंदों की सहायता करना और लोगों को सहायता पहुंचाना ही पीएलवी का प्रमुख कार्य है। इसलिए मन लगा कर कार्य करे। समाज के प्रति अपने कर्तव्य पूर्ण निर्वहन करें। समाज के लिए डालसा से जुड़ कर काम करने के लिए शुभकामना दिए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *