आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां अव्यवस्था देखकर लोगों ने जमकर बवाल काटा।
पहली घटना लोहरदगा के कचहरी मोड़ स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे घटी। यहां दो अज्ञात स्कूटी सवार मोटरसाइकल सवार को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान किस्को मोड़ निवासी दिगम्बर साहू के पुत्र अनूप साहू के रूप में हुई।
वहीं दूसरी दुर्घटना बिजली ऑफिस के समीप घटी। यहां रांची से लोहरदगा लौट रही कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक को टककर मार दी। कार में बच्चा, वृद्ध, महिला समेत छह लोग सवार थे। इसमें एक बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया।
सड़क दुर्घटना में घायल को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे स्थानीय लोग और पारिजनों ने हॉस्पिटल की व्यवस्था को लेकर जमकर बबाल काटा। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। मामले को शांत कराई। वहीं, लोगों ने पुलिस प्रशासन से सड़क पर चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण करने की मांग की।
बताया जाता है कि कोर्ट रोड निवासी प्रकाश प्रसाद वर्मा, शनि वर्मा एवं पूजा वर्मा अपने पड़ोसी शशि कुमार के साथ एक ही कार में सवार हो कर लोहरदगा लौट रहे थे। कार मालिक शशि भी अपने बच्चे का इलाज करा रांची से लौट रहे थे। बिजली ऑफिस के पास खड़ी ट्रक को पीछे से उसने टक्कर मार दी थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj