Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बना हुआ है। झारखंड की तरफ खाड़ी से नमी आ रही है। इसका असर भी देखने को मिलेगा। इसके कारण कई जिलों में दो दिन बारिश होगी। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 16 अक्टूबर, 2024 को दी।
तापमान में बदलाव नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

17 अक्टूबर को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 17 अक्टूबर को राज्य के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा, रांची, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका जिले में देखने को मिलेगा।
18 अक्टूबर को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 18 अक्टूबर को राज्य के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा, रांची, गुमला, रामगढ़, बोकारो जिले में देखने को मिलेगा।
इसका रखें ख्याल
अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj