बीआईटी मेसरा में 19 अक्‍टूबर को होगा देवफेस्ट ’24

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सहयोग से गूगल डेवलपर ग्रुप्स (जडीजी), रांची 19 अक्टूबर 2024 को देवफेस्ट ’24 का आयोजन करने वाली है। बीआईटी मेसरा में होने वाले कार्यक्रम में स्पीकर सेशन, पैनल डिस्कशन और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा।

स्पीकर सेशन में कई प्रतिष्ठित वक्ता शामिल होंगे। इनमें गूगल के सीनियर सोल्यूशनस कंसल्टेंट विजय कुमार जंगमशेट्टी, सर्विसनाउ के सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रिंस कुमार, एपीआई डैश की फाउंडर आशिता प्रसाद, देओलाइट के सिनियर एग्जीक्यूटिव इमरान रौशन, आइरिस एरियल इनोवेशनस के फाउंडर व सीइओ निखिल सैनी और क्यूंविन के सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक दोशी भी हैं।

इसके अलावा एआई पर निर्धारित एक पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें अन्य और कई वक्ता शामिल होंगे। जेनज़ोन के सीनियर मैनेजर अंतरिक्ष गुप्ता द्वारा एक लाइव पॉडकास्ट का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें वह जेनरेटिव एआई के विषय पर बात करेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj