बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर के दुर्गोत्सव पर बुजुर्ग किए गए सम्मानित

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा समारोह के रजत जयंती वर्ष पर पूजा समिति से जुड़े रहे 12 पुराने पदधारी एवं कार्यकर्ताओं को मेमेंटो, श्रीफल एवं माता की चुनरी देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में प्रो एनसी दास (95), एसएन दास (90), डॉ एसएसपी वर्मा (89), डॉ डीके झा (85), डॉ बीएन प्रसाद (85), डॉ केडी सिंह (80), डॉ बीपी सिंह, डॉ केके प्रसाद, डॉ उमेश चौधरी, प्रकाश कुमार, अमिता मुखर्जी (धर्मपत्नी स्व एके चक्रवर्ती) और स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक डॉ देवाशीष चक्रवर्ती (सुपुत्र स्व नारायण चक्रवर्ती) शामिल थे।

इस अवसर पर पूजा समिति के संस्थापक सदस्य जीतेन्द्र झा का भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। समिति ने इसी प्रकार आयोजन में पूर्व में सक्रिय भूमिका निभानवाले एक दर्जन बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को प्रतिवर्ष सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रो डीके रूसिया, महासचिव डॉ राकेश कुमार सक्सेना और सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह ने समारोह के नियोजन एवं कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। संचालन धर्मेन्द्र रावल एवं अमरेन्द्र वर्मा ने किया।

अष्टमी के दिन शिवशक्ति जागरण मंच के राहुल कुमार एवं टीम द्वारा भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें कुलपति डॉ एससी दुबे सहित विश्वविद्यालय कर्मियों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

नवमी के दिन  विश्वविद्यालय परिसर की महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिन्हें पुरस्कृत भी किया गया। सांस्कृतिक संध्या का समन्वयन पूनम सिंह, पारुल रावल, सुनीता उपाध्याय एवं प्रियंका सिंह ने किया। तीनों दिन खीर एवं खिचड़ी के प्रसाद भंडारा का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

समस्त मूर्तियों के प्रयोजन का लाभ डॉ डीएन सिंह ने लिया। अतीत में विश्वविद्यालय में पढ़नेवाले, काम करनेवाले और परिसर में रहनेवाले लोग दूरदराज के क्षेत्रों से काफी संख्या में कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आए थे। विश्वविद्यालय परिसर की उत्तरी सीमा से सटकर बहने वाली जुमार नदी में शनिवार की शाम प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *