रांची। झामुमो ने बड़ी घोषणा की है। इसके तहत झारखंड में अगली बार हेमंत सरकार बनने पर मां-बहनों को हर साल 30 हजार रुपये देगी। झामुमो सम्मान योजना के तहत यह पैसा दिया जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसके लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मां-बहनों को दी जाने वाली सम्मान राशि को लेकर नई घोषणा की है। मोर्चा ने कहा कि राज्य में दोबारा हेमंत सरकार बनने पर हमारा यह संकल्प है कि झारखंड की हर मां-बहन को जेएमएम सम्मान योजना के जरिये हर महीने की 1 तारीख को 2,500 रुपये दी जायेगी। यानी 1 साल में उन्हें मिलने वाली सम्मान राशि 30,000 हजार रुपये होगी।
पार्टी ने जेएमएम सम्मान योजना को लेकर नया नारा भी दिया है। “तीर-कमान” करेगा सत्कार, हर माता-बहना को हर साल ₹30 हजार। पार्टी ने कहा कि यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि हमारी बहनों के सशक्तिकरण की दृढ़ प्रतिज्ञा है।
वर्तमान में सरकार मंईयां सम्मान योजना के तहत करीब 51 लाख महिलाओं को एक-एक हजार रुपये दे रही है। मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि हमने 51 लाख बहनों के खातों में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की तीसरी किश्त जमा की है। छठ पूजा के पावन अवसर पर चौथी किश्त भी आप तक पहुंचेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj