प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास और विकास की जीत है : बाबूलाल मरांडी

झारखंड राजनीति
Spread the love

  • भाजपा प्रदेश कार्यालय में हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद उत्सव मनाया

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद 8 अक्‍टूबर को उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ पटाखे फोड़े। लड्डू और जलेबी बांटी। झूमते गाते हुए खुशियां मनाई। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी ढोल बजाते हुए खूब थिरके।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय नेतृत्व, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नीतियों कार्यक्रमों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, विकास योजनाओं पर जनता का भरोसा बढ़ा है। षड्यंत्रकारियों की पोल खुली है।

श्री मरांडी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पिछले 10 वर्षों के काम पर फिर से मुहर लगा दी है। केंद्रीय नेतृत्व के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। तरक्की कर रहा है। जनता उस पर मुहर लगा रही है। हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के झूठ और षडयंत्र को भी नाकार दिया है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता भी आनेवाले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा नेतृत्व की सरकार बनाएगी।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत को देश और प्रदेश की जनता समझ चुकी है। इसलिए लगातार भाजपा पर भरोसा बढ़ा है। पहले पीएम मोदी के नेतृत्व में और अब हरियाणा की हैट्रिक बनाकर जनता ने धोखेबाज दलों को सबक सिखाया है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अजय साह, जिलाध्यक्ष वरूण साहू, योगेन्द्र प्रताप, रमेश सिंह, पूजा सिंह, विनय सिंह, राजू सिंह, वलराम सिंह, धर्मेन्द्र दूबे, मनोज दूबे, देवराज सिंह, पंकज सिन्हा, मृत्युंजय कुमार, सुरेन्द्र मंडल, कुंदन कुमार, सुबोध कांत, अरुण झा, सुधीर श्रीवास्तव सहित सैकड़ों शामिल रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *