जयराम महतो की सारवां में सभा, बादल और रणधीर पर साधा निशाना

झारखंड राजनीति
Spread the love

संजय यादव

देवघर। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने झारखंड सरकार से लेकर केंद्र सरकार, मंत्री, विधायक और सांसद सभी पर निशाना साधा। उन्‍होंने 6 अक्‍टूबर को देवघर के सारवां हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख और रणधीर कुमार सिंह को आड़े हाथों लिया।

श्री महतो ने जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख को लेकर कहा कि हमने सुना था कि कुछ विधायक मंत्री अपने बेटे, बेटी, पत्नी के लिए काम करते हैं। उसे सेट करने में सारा पैसा लगा देते हैं, लेकिन श्री पत्रलेख किसके लिए इतना कर रहे हैं? क्यों इतनh लूट मचाई हैं? क्यों नहीं जनता के लिए काम कर रहे हैं?

पूर्व मंत्री रणधीर सिंह को लेकर कहा कि वे हमारी चुनौती को स्वीकार करें। संताल परगना की महागामा, पोड्डेयाहाट और गोड्डा सीट चुनकर लड़ेया। हम आपके क्षेत्र में आए हैं। साड़ी, लूंगी, धोती जि‍से बांटना है, वे बांटे। उन्‍होंने कहा कि कोल्हान और बाकी जगहों पर हमें उम्‍मीद से अधिक सपोर्ट मिल रहा है।

इससे पहले उन्‍होंने बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद सीधे अंबेडकर चौक पहुंचे। वहां अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्रों से बात की। वहां से सीधे सभा स्थल के लिए निकल गए। जगह-जगह उनके समर्थक और जरमुंडी के युवा नेता सह विधानसभा प्रत्याशी धीरज यादव ने कुंडा मोड़ पर स्वागत किया।

धीरज के समर्थकों ने बलियाचौकी, घाटघर, बिशनपुर और सारवां ब्लॉक मोड़ पर जयराम के समर्थन में नारे लगाए। बाइक रैली के साथ सारवां के लिए निकल गए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *