रांची। भवन नियमितीकरण योजना जल्द प्रभावी हो, इसे लेकर झारखंड चैंबर और नगर प्रशासक की एक महत्वपूर्ण बैठक निगम कार्यालय में 4 अक्टूबर को हुई। चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि राज्य की जनता सरकार के इस जनकल्याणकारी योजना के जल्द प्रभावी होने की प्रतीक्षा में हैं। नगर विकास विभाग द्वारा प्रस्तावित इस योजना के जल्द प्रभावी होने से राज्य में लाखों भवन/मकान टूटने से बचेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 1 करोड लोग लाभांवित होंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी सुझाया कि वैसे भवन जिनकी उंचाई 15 मीटर से 21 मीटर तक है, उन्हें भी उचित फाइन लेकर नियमितीकरण करने का प्रावधान किया जाय। प्लिंथ एरिया को 500 स्कवॉयर मीटर से 600 स्कवॉयर मीटर कर दिया जाय। वैसे भवन जिनकी उंचाई 15 मीटर से कम है और प्लिंथ एरिया 500 स्कवॉयर मीटर से अधिक है और जो नगर निगम क्षेत्र के बाहर हैं, उनमें 500 स्कवॉयर मीटर की बाध्यता को पूणरूप से खत्म कर देना चाहिए। उंचाई 15 मीटर से 25 मीटर कर दी जाय। इस प्रावधान को नॉर्म्स में समाहित करने से यदि सुरक्षा कारणों से फायर फाइटिंग की स्वीकृति लेनी होगी, तब उसका अनुपालन करने के लिए हम तैयार हैं।
नगर प्रशासक संदीप सिंह ने चैंबर द्वारा दिये गये सुझावों पर विभागीय समन्वय बनाकर कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। प्रतिनिधिमंडल में चैंबर महासचिव आदित्य मल्होत्रा, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, अमित शर्मा, शैलेष अग्रवाल, आर्किटेक्ट अरूण कुमार, सदस्य अविराज अग्रवाल, आलोक सरावगी शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj