कलश यात्रा के साथ पूजा पंडाल में नवरात्र की पूजा अर्चना शुरू

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। कलश यात्रा के साथ जिले के कांडी प्रखंड के सभी पूजा पंडाल में नवरात्र की पूजा अर्चना शुरू हो गई। महावीर मंदिर दुर्गापूजा कमेटी कांडी, देवी मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी कांडी व दुर्गापूजा कमेटी सोहगाड़ा सहित कई अन्य पूजा पंडालों से कलश यात्रा निकाली गयी।

कांडी की दोनों पूजा कमेटी से निकली कलश यात्रा सोन नदी तक गयी। इसमें लगभग 251 श्रद्धालु भक्त कलश यात्रा में शामिल थे। लगभग 10 किलोमीटर पैदल चल कर सोन नदी से अभिमंत्रित जल भरकर वापस पूजा पंडाल में स्थापित किया गया।

महावीर मंदिर से नंदलाल चौधरी व उनकी पत्नी पूनम देवी और देवी मंदिर से बबलू कुमार मुख्य यजमान थे। वे प्रधान कलश लिए कलश यात्रा में शामिल थे। पुजारी ओम प्रकाश मिश्रा ने पूजा अर्चना सम्पन्न कराई।

उधर दुर्गा पूजा कमेटी सोहगाड़ा ने भी कोयल नदी से जलयात्रा निकाली। इसके साथ हीं दुर्गापूजा का 51वां अधिवेशन शुरू हो गया। जल यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चियाँ कलश लेकर चल रही थीं। वाराणसी से पधारे पुरोहित बालेंदु पंडित के सानिध्य में नवरात्र की पूजा अर्चना प्रारम्भ हुई।

मौके पर कांडी पंचायत मुखिया विजय राम, जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, पूजा कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार, उप मुखिया दिलीप राम, उदय राम, राजेन्द्र साव उर्फ नन्हक, विश्वनाथ राम, द्वारिका राम, महामंत्री विनोद मिस्त्री, उपाध्यक्ष अजित कुमार गुप्ता, बीरेंद्र राम, दिलीप कुमार रजक, पूजा कुमारी, राम किशुन राम, मदन मोहन राम सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj