

रांची। जेसीआई रांची के तत्वावधान में मोरहाबादी मैदान में एक्सपो उत्सव चल रहा है। इसमें प्रतिदिन अलग-अलग रंगारंग कार्यक्रम हो रहे हैं। एक तरफ यह प्रतिभा को मंच दे रहा है, दूसरी ओर एक्सपो में आने वालों को दिल भी जीत रहा है।
एक्सपो उत्सव की रौनक शाम में और बढ़ जाती है। इस वक्त लोग ना केवल खरीदारी, बल्कि शाम के रंगारंग कार्यक्रम का भी भरपूर लुत्फ उठाते हैं। एक्सपो में एक ही जगह पर देश-विदेश के स्टॉल और आकर्षक उत्पाद सभी को लुभा रहे हैं।

इस साल एक्सपो कुछ खास है। आमतौर पर यह मेला 5 दिनों का होता था, लेकिन इस बार पहली बार इसे 7 दिनों के लिए आयोजित किया गया है। इसका मतलब है कि रांची वासियों के पास इस बार और अधिक समय है बेहतरीन शॉपिंग करने और शानदार डिस्काउंट्स का लाभ उठाने का।
सोमवार को ‘एक्सपो गॉट टैलेंट’ प्रतियोगिता ने दर्शकों का दिल जीता। वहीं, मंगलवार को दोपहर 2 बजे से ‘एक्सपो एक्स सेशन’ और शाम 5 बजे से ‘योग प्रतियोगिता’ का आयोजन होगा।

इसके अलावा, एक्सपो में देश के शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स और सभी प्रमुख चार और दो पहिया वाहन ब्रांड्स का प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है, जो हर किसी को खूब आकर्षित कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj



