अशोक चौधरी बने जेडीयू के महासचिव, विवाद के बाद मिला इनाम

बिहार देश
Spread the love

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से खबर आई है, विवाद के बाद मंत्री अशोक चौधरी का कद जेडीयू में बढ़ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। वह अब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं।

बताते चलें कि, पिछले दिनों अशोक चौधरी विवादित ट्वीट को लेकर चर्चा में आए थे, लेकिन विवाद के बावजूद अब सीएम नीतीश ने ही उन्हें संगठन की नई जिम्मेदारी दी है। 

बता दें कि हाल ही में अशोक चौधरी पार्टी नेतृत्व से नाराज दिखे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इशारों में तंज कसना शुरू कर दिया था। इससे लगने लगा था कि, बिहार की सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड में सबकुछ ठीक नहीं है। अशोक चौधरी के एक ट्वीट ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया था। अशोक चौधरी ने पहले ‘बढ़ती उम्र’ का जिक्र कर इशारों में तंज कसा था, जिस पर सीएम हाउस में उन्हें तलब किया गया था। 

हालांकि जब अशोक चौधरी बाहर निकले थे, तब उनके तेवर देखने में नरम लग रहे थे। इसके बाद चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार को मानस पिता बताकर विवाद का पटाक्षेप करने की कोशिश की थी।