हाथियों ने राड़हा पंचायत में मचाया तांडव, ग्रामीणों को भारी नुकसान

झारखंड
Spread the love

  • भाजपा कमलेश राम ने कहा-नुकसान का जल्द मिले मुआवजा

रांची। कांके प्रखंड की राड़हा पंचायत क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेईस हांथियों का झुंड प्रवेश कर गया। खबर फैलते ही स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने-अपने बच्चे और परिवार को सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर रखने लगे। कुछ लोग हाथियों को भगाने का प्रयास करते रहे।

इस बीच रतन टांड़ निवासी बुतरू उरांव, करम टोंगरी के बैजनाथ महतो, विजय महतो, बलवा पानी के मंगरा उरांव, महरू उरांव, अरूण उरांव, मुकेश उरांव व फूलचंद उरांव के घर को हाथियों ने क्षतिग्रस्त किया। घर में रखे सूखा अनाज भी चट कर गए। हाथियों के तांडव से ग्रामीणों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष कमलेश राम घटनास्थल पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर वन विभाग और कांके अंचल कार्यालय बात कर पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की। पीड़ित परिवारों को तुरंत सूखा राशन और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की।

श्री राम ने यह भी कहा कि सरकारी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर उचित मुआवजा दिलाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब आदिवासी परिवारों को सुरक्षा और राहत मिलनी चाहिए। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। ऐसी किसी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

मौके पर बुतरू उरांव, संदीप यादव, बैजनाथ महतो, जगरनाथ, विजय महतो, मांगरा उरांव, महरू उरांव, त्रिभुवन बेदिया, रामजनम यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj