मलेशिया में फंसे झारखंड के 4 जिलों के 70 प्रवासी मजदूर

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अं‍बष्‍ठ

बोकारो। झारखंड के 4 जिलों के 70 प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसने का मामला सामने आया है। सभी मलेशिया में फंसे हुए हैं।पिछले चार माह से इन मजदूरों को कंपनी ने मजदूरी का भुगतान नहीं किया रहा है। मजदूरों के सामने खाने-पीने का भी संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी दुर्दशा बताई है। केंद्र और राज्य सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। बकाया वेतन के भुगतान कराने की मांग भी की है।

मलेशिया में 70 मजदूरों के फंसने का मामला संज्ञान में आते ही गिरि‍डीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी एवं गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को पत्राचार कर मजदूरों को सकुशल वापस बुलाने का आग्रह किया है। सांसद एवं विधायक ने विदेश मंत्री को पत्राचार के माध्यम से कहा है कि हजारीबाग, गिरि‍डीह, बोकारो एवं धनबाद जिले के 70 मजदूर लिड मास्टर इंजीनियरिंग एंड कन्स्ट्रक्शन एसडीएन-बीएचडी कंपनी के अधीन कार्य करने मलेशिया गए थे। पिछले चार महीनों से कंपनी द्वारा मजदूरों को वेतन भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण इनके समक्ष खाने-पीने का संकट उत्पन्न हो गया है।

इस मामले में प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली ने भारत सरकार और राज्य सरकार से मजदूरों की मदद की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए सरकार को रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj