
रांची। सतर्कता जागरुकता अभियान-2024 के दौरान सीसीएल ने भाषण एवं नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका विषय ‘राष्ट्र की समृद्धि के लिए ईमानदारी की संस्कृति’ था।
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में सीसीएल मुख्यालय एवं गांधीनगर अस्पताल द्वारा ‘राष्ट्र की समृद्धि के लिए ईमानदारी की संस्कृति’ विषय पर भाषण एवं नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सतर्कता विभाग, सीसीएल मुख्यालय एवं गांधीनगर अस्पताल के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने विद्यार्थियों में ईमानदारी की संस्कृति विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
ज्ञात हो कि सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत पूरे सीसीएल में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सत्य निष्ठा एवं पारदर्शी कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj